{"_id":"6acbf24d5c777a9ca601d162","slug":"body-of-a-young-man-found-on-railway-tracks-jhansi-news-c-420-1-mot1006-14308-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। ग्राम भकौरा के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिससे सनसनी फैल गई। ट्रेन से गिरकर युवक के हादसे का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर रानीपुर चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से उसका आधार कार्ड मिला। कार्ड के अनुसार मृतक का नाम राजन पुत्र लालवचन है। उसकी उम्र 35 वर्ष थी। वह गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दिस्तौलिया गांव का निवासी था।
कयास लगाए जा रहे हैं कि राजन ट्रेन में सफर करते समय नीचे गिर गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि राजन केालस एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहा था। रात्रि के समय ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ। सुबह उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे शव लेने आ रहे हैं।