फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body found in two pieces on Ballampur railway track

Jhansi News: बल्लमपुर रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला शव

Mon, 16 Jun 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Body found in two pieces on Ballampur railway track

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। थाना प्रेमनगर के महावीरन निवासी महेश राय (50) का शव बल्लमपुर रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में बंटा मिला। परिजन रंजिश में हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।


महेश राय रविवार को खेत में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव बल्लमपुर में झांसी-भोपाल रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना मिली। परिजन के साथ ही प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। महेश के बड़े पुत्र रोहित का कहना है कि रंजिशन हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। पुलिस ने भी लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि हत्या का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। बल्लमपुर में महेश की रिश्तेदारी है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed