{"_id":"5fe4f54c8ebc3e3d9853ad61","slug":"board-examination-center-prepare-jhansi-news-jhs184348446","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से मिली सूचनाओं की परखी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से मिली सूचनाओं की परखी हकीकत
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीख अभी तय नहीं हुई हैं, लेकिन तैयारियां ने जोर पकड़ लिया है। केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों से उनके यहां उपलब्ध संसाधनों की सूचनाएं ऑनलाइन मांगी गईं थीं। विभागीय कमेटी द्वारा सूचनाओं को परख लिया गया है। कमेटी अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेज रही है। रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करेगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले में सैंतालिस हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पूर्व के वर्षों में बोर्ड परीक्षा फरवरी - मार्च में आयोजित होती रही है, लेकिन इस साल अप्रैल माह में परीक्षा के आयोजन की संभावना जताई जा रही है। बावजूद, माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारियां जोर पकड़े हुए हैं। पिछले साल 69 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था, लेकिन इस साल लगभग एक सैकड़ा केंद्र बनाने की तैयारी है। कोरोना काल में होने वाली इस परीक्षा में परीक्षा कक्ष के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए केंद्र बढ़ाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों से उनके यहां उपलब्ध संसाधनों की सूचनाएं ऑनलाइन मांगी गईं थीं। विभागीय कमेटी द्वारा विद्यालयों की ओर से आईं सूचनाओं को स्थलीय निरीक्षण कर परख लिया गया है। कमेटी अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेज रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करेगा।
मेरिट के आधार पर तय होंगे परीक्षा केंद्र
झांसी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मेरिट के आधार पर होगा। ये मेरिट विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर बनाई जाएगी। 40 बिंदुओं पर जांच - परख के बाद परीक्षा केंद्र का निर्धारण होगा। खासतौर पर विद्यालय के प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरा होना जरूरी है। सुरक्षित परिसर व पक्के कमरे होना जरूरी है। इसके अलावा परीक्षा योग्य अन्य बुनियादी सुविधाएं भी होना जरूरी है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की अभी तारीख तो तय नहीं है, लेकिन विभागीय स्तर पर तैयारियां तेजी से जारी हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा केंद्र बनने की संभावना है। - डॉ. कोमल सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक