{"_id":"625c5ad5668bc80ade155d06","slug":"board-exam-cbse-jhansi-news-jhs218882886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: कोविड गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: कोविड गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 25 अप्रैल से प्रारंभ हो रही हैं। जिसमें कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से परीक्षा और परीक्षा केंद्रों के स्वीकृत होने का इंतजार है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। जिनकी बोर्ड से स्वीकृत होने का इंतजार किया जा रहा है। सीबीएसई टर्म वन की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जा चुकी हैं। टर्म टू 25 अप्रैल से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा में सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक और समस्त स्टॉफ के लिए मास्क अनिवार्य है। विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है कि वे पारदर्शी पानी की बोतल और पेंसिल बैग ही लेकर आएं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से डेढ़ घंटा पहले उपस्थित होना अनिवार्य है। सीबीएसई जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि पहले विद्यार्थियों को एक मीटर दूरी पर बैठाया जाएगा। परीक्षा कक्ष में सिर्फ 12 बच्चों को ही बैठाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड द्वारा जारी किए जा चुके हैं।