फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   blood donation today

अमर उजालाः रक्तदान शिविर आज

Mon, 14 Jun 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
blood donation today
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौजूदा समय में सरकारी अस्पतालों में महज 17 यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। ऐसे में अमर उजाला की अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें।
हर बार 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया जाता है। अब तक जिला अस्पताल में ही रक्तदान शिविर का आयोजन होता था मगर इस बार मेडिकल कॉलेज में भी शिविर लगेगा। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के आसपास रहने वाले लोग वहीं पर स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर सकेंगे। इन दिनों दोनों ही सरकारी चिकित्सालयों में रक्त की काफी कमी है। जिला अस्पताल में तो एक भी निगेटिव ग्रुप का ब्लड उपलब्ध नहीं है। जबकि, मांग काफी ज्यादा है। इन हालातों में रक्तदान का महत्व और बढ़ गया है। आपका एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचा सकता है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने वाले 14 दिन बाद दे सकते ब्लड
झांसी। यदि आपने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है और उसको 14 दिन बीत गए हैं तो आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएल आर्या ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके लोग रक्तदान को लेकर भ्रम में न रहें। कोरोना की पहली या फिर दूसरी डोज लगे दो सप्ताह बीत चुके हैं तो रक्तदान करने में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed