फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Block pramuck election big secuirity jhansi

ब्लाक प्रमुख के लिए मतदान आज, बवाल की आशंका को लेकर चप्पे चप्पे फोर्स

Sat, 10 Jul 2021 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Block pramuck election big secuirity jhansi
झांसी। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार दोपहर ग्यारह बजे से तीन बजे के बीच मतदान होगा। मतदान की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन शुक्रवार, शाम से ही तैयारियों मेें जुट गया। बवाल की आशंका के चलते सभी छह ब्लॉकों में पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन समेत टियर वैन भी लगाई गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बबीना, बड़ागांव, मोंठ, चिरगांव, मऊरानीपुर एवं बंगरा ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए बड़ागांव में सिटी मजिस्ट्रेट, बबीना में एडीएम (एफआर), चिरगांव में एडीएम न्यायिक, मोंठ में ज्वांइट मजिस्ट्रेट, गुरसराय में जेडीए वीसी सर्वेश दीक्षित एवं मऊरानीपुर के लिए एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी एवं एसएसपी शिवहरि मीणा ने आज अधिकारियों के साथ बैठक करके मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मातहतों को किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। मतदान स्थल के भीतर सिर्फ मतदाता सूची में शामिल मतदाता को ही जाने की इजाजत होगी। उम्मीदवार एवं प्रस्तावक भी अंदर जा सकेंगे। सुरक्षा को देखते हुए मतदान स्थल के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में तीन सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बंगरा एवं गुरसराय में मतदान न होने से यहां लगे गए सुरक्षाकर्मियों को मतदान वाले स्थलों पर भेजा गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ शैलेष कुमार के मुताबिक मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना आरंभ करा दी जाएगी।
विज्ञापन

सफेद रंग को होगा मतपत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक मतदान के लिए सफेद रंग का मतपत्र निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार के नाम के सामने अंक बनाने होंगे। निरक्षर, अधंता एवं अन्य दिक्कतों के चलते मतपत्र को पढ़ पाने अथवा उसमें मत लिख पाने में अक्षम सदस्य को अपने साथ एक साथी को ले जाने की इजाजत होगी हालांकि इसके लिए 48 घंटे पहले उम्मीदवार को आवेदन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया रिपोर्ट के बाद जारी किया गया अलर्ट
झांसी। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में बवाल की संभावना खुफिया रिपोर्ट में जताई गई है। यहां तक कहा गया है कि कुछ प्रत्याशियों ने अपने समर्थन में बाहरी लोगों को भी बुला लिया है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन को चौकस कर दिया गया। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं किसी भी प्रकार की गड़बडी़ होती है तो सख्ती के साथ निपटा जाए। शांति व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करने वालों पर एनएसए लगाई जाएगी। एसएसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि उपद्रवियों से निपटने के लिए फोर्स को लगा दिया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिस वाले तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed