फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Block education officer arrested for taking bribe of twenty thousand rupees from teacher

शिक्षक से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते खंड शिक्षाधिकारी गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Block education officer arrested for taking bribe of twenty thousand rupees from teacher
झांसी। मऊरानीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेंद्र कुमार को एक सहायक शिक्षक से बीस हजार की घूस लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक के खिलाफ जांच चल रही थी। जांच रिपोर्ट से शिक्षक का नाम निकालने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। बीईओ के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

गुरसराय ब्लॉक के खेरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। उसने बताया था कि खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में किचन विस्तारीकरण की राशि के प्रयोग से संबंधित जांच मिली थी। इस जांच में उसका भी नाम शामिल था। खंड शिक्षा अधिकारी जांच रिपोर्ट से उसका नाम हटाने की एवज में बीस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद विजलेंस टीम ने धर-पकड़ के लिए जाल बिछाया और खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यालय के पास से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ झांसी में विलिजेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी विजिलेंस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत सतर्कता अधिष्ठान में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आरोपी को नवाबाद थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed