{"_id":"60affd538ebc3e751e1c75d4","slug":"black-fungus-se-2-ki-mot-2-marijo-ka-huya-opration-jhansi-news-jhs1957931192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस से दो की मौत, दो मरीजों का हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस से दो की मौत, दो मरीजों का हुआ ऑपरेशन
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का शिकार दो मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही झांसी में इस बीमारी से दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं, दो रोगियों का ऑपरेशन करके फंगस निकाली गई। अभी एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस मरीज के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। दो लोगों की पहले ही ब्लैक फंगस के चलते मौत हो चुकी है। दो और मरीजों की इस बीमारी से जान चली गई। इसमें बबीना की 50 वर्षीय महिला और दूसरा भगवंतपुरा निवासी 57 साल का व्यक्ति है। मेडिकल कॉलेज के क्रिटिकल केयर इंचार्ज डॉ. रामबाबू ने बताया कि एक मरीज के दिमाग तक फंगस पहुंच गई थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस के दो मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया है। इसमें एक युवक और दूसरा वृद्ध है। डॉ. रामबाबू ने बताया कि ब्लैक फंगस का शिकार एक मरीज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम मरीजों को हर संभव इलाज दे रही है। मालूम हो कि अब तक मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 25 मरीज आ चुके हैं। वहीं, फाबुली पुरोहित नर्सिंगहोम में भी पिछले दो सप्ताह में लगभग 20 मरीज इस बीमारी के दिखाने आए हैं।
देर रात आए 75 एंटी फंगल इंजेक्शन
ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाला एंटी फंगल इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन बी की 75 वॉयल बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल कॉलेज को मिल गईं। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन की तरफ से लगातार इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। और इंजेक्शन मांगे गए हैं, जो जल्द ही मिलने की उम्मीद है।