फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BKD to mission compound between dahshat

बीकेडी से लेकर मिशन कंपाउंड तक रही दहशत

Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
BKD to mission compound between dahshat
झांसी। घटना के बाद बीकेडी से लेकर मिशन कंपाउंड तक कई घंटे दहशत रही। आरोपी मंथन गोली मारने के बाद हाथ मेें पिस्टल लेकर पैदल बीकेडी से विकास भवन वाली गली से होते हुए गोंदू कंपाउंड पहुंचा। यहां छात्रा को गोली मारने के बाद उसके हाथ में पिस्टल देखकर लोग घबरा गए। गोंदू कंपाउंड के लोग दरवाजे बंद कर घरों में कैद हो गए थे। आरोपी के पकड़े जाने के बाद भी दहशत कम नहीं हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी मंथन ने हुकमेंद्र व कृतका को जान से खत्म करने की पूरी तैयारी कर ली थी। कॉलेज वह पिस्टल लेकर आया था। गोली मारने के बाद पिस्टल हाथ में लेकर पैदल विकास भवन की तरफ बढ़ा। वह पैदल विकास भवन वाली गली से होते हुए गोंदू कंपाउंड पहुंचा। उसके हाथ में पिस्टल देखकर लोग सहम गए। इसके बाद घर पहुंचकर कृतिका को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग बाहर भागे। यहां उसके हाथ में पिस्टल देखकर लोग घबरा गए। कृतिका के पिता व एक पड़ोसी ने हिम्मत दिखाकर उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस को देखकर लोगों की जान में जान आई, लेकिन दहशत कम नहीं हुई। दिन भर इलाके में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

ब्लैकबोर्ड पर ‘मंथन फिनीश’ लिखकर मारी गोली
झांसी। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी क्लास में आकर बैठ गया था। क्लास शुरू होने से पहले उसने ब्लैकबोर्ड पर दिल बनाने के बाद मंथन फिनीश लिखा। यह देखकर साथी छात्र उस पर हंसने लगे। कुछ देर बाद टीचर के आते ही क्लास शुरू हो गई। आधे घंटे बाद क्लास के खत्म होते ही बेंच से उठकर सीधे हुकमेंद्र को गोली मार दी। यह देखकर क्लास में भगदड़ मच गई। पल भर में वह क्लास से निकलर सीधे बाहर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed