फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BKD: Sadhna and Rinku were overall champions

खेल : साधना और रिंकू रहे ओवरऑल चैंपियन

Sun, 02 Mar 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
BKD: Sadhna and Rinku were overall champions

विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर अतिथि नगर निगम की उप-सभापति प्रियंका साहू, समाजसेवी संदीप सरागवी, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य मनोहर लाल वाजपेयी, लक्ष्मी प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, बेहतर प्रदर्शन पर प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



800 मीटर रेस में साधना यादव प्रथम, अंजली द्वितीय, पुरुष वर्ग में रिंकू परिहार प्रथम, अमित द्वितीय रहे। शिक्षक वर्ग में जेवलिन थ्रो में डाॅ. शिवप्रकाश त्रिपाठी प्रथम, डाॅ. विवेक कुमार द्वितीय, डाॅ. राकेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। महिला शिक्षक बैडमिंटन में डाॅ. संतोष रानी प्रथम, डाॅ. चंचल कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। छात्रा वर्ग में अंजली कुमारी प्रथम, शशि कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। छात्रा वर्ग की 400 मीटर रेस में साधना यादव प्रथम रामरती द्वितीय रहीं। 100 मीटर रेस में रामरती प्रथम, संजय कुशवाहा द्वितीय रहीं। छात्राओं में साधना यादव, पुरुष वर्ग में रिंकू परिहार व शिक्षक वर्ग में डाॅ. शिवप्रकाश त्रिपाठी ओवरऑल चैंपियन रहे। रह।
विज्ञापन


इस माैके पर जितेंद्र कुमार तिवारी, नूतन अग्रवाल, उमारतन यादव, संजय सक्सेना, एलसी साहू, नवेंद्र कमार सिंह, नीलम सिंह, ब्रजेश मिश्रा, शशि तिवारी आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल में नोशाद खान, हर्ष चंद्र, शिवम, अभय, पुनीत शामिल रहे। वहीं आयोजन में सचिव डाॅ. एपीएस गाैतम, राहुल कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा। अंत में आभार प्राचार्य एसके राय ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed