{"_id":"67a90e9281e18e310c0eb25f","slug":"bkd-manager-election-postponed-amid-possibility-of-uproar-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-491248-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हंगामे के आसार के बीच बीकेडी प्रबंधक का चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हंगामे के आसार के बीच बीकेडी प्रबंधक का चुनाव स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हंगामे के आसार के बीच रविवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय प्रबंधक का चुनाव नहीं हो सका। बीयू प्रशासन के आदेश के बाद कॉलेज प्राचार्य ने भी चुनाव स्थगित कर दिया। हालांकि, प्राचार्य ने कुलसचिव को लिखे पत्र में कहा कि घोषित चुनाव प्रक्रिया को रोकना विधि सम्मत नहीं है। बीयू से चुनाव कराने की फिर अनुमति मांगी गई है।
बीकेडी प्रबंधक के निधन के बाद रिक्त पद पर चुनाव के मसले पर दो पक्ष आमने-सामने हैं। प्रबंध समिति को लेकर कई शिकायतें बीयू पहुंची हैं। इसी बीच, कॉलेज प्रशासन ने नौ फरवरी को प्रबंधक का चुनाव कराने की घोषणा की थी लेकिन एक दिन पहले शनिवार रात को बीयू ने पत्र जारी कर चुनाव स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह प्रबंध समिति के सदस्य बीकेडी पहुंचे। यहां बैठक के बाद चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बीकेडी प्राचार्य डॉ. एसके राय ने बीयू के निर्णय को विधि सम्मत न बताते हुए कुलसचिव को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में कहा कि आठ फरवरी को रात 9:45 बजे चुनाव स्थगित का आदेश उनके व्हाट्सएप और ई-मेल पर उपलब्ध कराए गए। सहायक कुलसचिव के इस पत्र में 21 जनवरी दिए गए चुनाव कराने के आदेश को स्थगित कर दिया गया। प्राचार्य ने बताया कि जिन-जिन शिकायतों और शिकायतकर्ताओं का उल्लेख बीयू प्रशासन ने अपने पत्र में किया है, उनमें से कोई भी महाविद्यालय प्रबंध समिति का स्टेकहोल्डर नहीं है। बिना किसी स्टेकहोल्डर की शिकायत पर घोषित चुनाव प्रक्रिया को रोकना विधि सम्मत नहीं है। कहा कि प्रबंधक के रिक्त पद की प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया सोसाइटी की साधारण सभा से की जाती है। साधारण सभा को बुलाने और स्थगित करने का क्षेत्राधिकार सिर्फ सोसाइटी विधान के अनुरूप ही विधि संगत है। ऐसे में भेजे गए पत्र को निरस्त करते हुए चुनाव कराने का निर्देश दें।
विज्ञापन
एमएलसी आवास पर जुटने लगी थी भीड़, पीएसी रही तैनात
बीकेडी प्रबंधक पद पर चुनाव को लेकर एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी के आवास पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी। लोगों ने बैठक करनी भी शुरू कर दी थी। इस प्रकरण में शिकायत करने वाले कुछ लोग भी शामिल थे। वहीं, हंगामे की आशंका के चलते बीकेडी प्रशासन ने चुनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। ऐसे में रविवार सुबह से कॉलेज में पीएसी तैनात रही। पुलिस की खुफिया शाखा भी इनपुट लेती रही।