{"_id":"61fd7a9e94074167fd11fa5b","slug":"bjp-veterans-will-gather-in-bundelkhand-from-next-week-jhansi-news-jhs214363118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते से बुंदेलखंड में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले हफ्ते से बुंदेलखंड में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज
विज्ञापन
झांसी। अगले हफ्ते से भाजपा के दिग्गज बुंदेलखंड का दौरा शुरू करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की सभा होने की संभावना है। नेताओं की मांग के हिसाब से कार्यक्रम तय किया जा रहा है। जल्द ही कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विधानसभा चुनावों के लिए झांसी में 20 फरवरी को मतदान होना है। अभी प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में होने वाली वोटिंग की वजह से पार्टी का फोकस पश्चिम में है। जबकि, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में होने वाले तीसरे और चौथे चरण की वोटिंग के लिए बीजेपी के कद्दावर नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर देश-प्रदेश के बड़े नेता झांसी और बुंदेलखंड के दौरे पर आएंगे। सभा के साथ-साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बुंदेलखंड में भी कानून व्यवस्था के नाम पर बीजेपी विपक्ष को घेरेगी। इसके अलावा 2017 के पहले और उसके बाद के बुंदेलखंड की तस्वीर पेश करते हुए विकास के नाम पर जनता का समर्थन मांगेंगे।
अभी मजबूत गढ़ बना हुआ है बुंदेलखंड
भाजपा के लिए पिछले कुछ सालों से बुंदेलखंड मजबूत गढ़ बना हुआ है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां पर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था। ऐसे में पार्टी का पूरा फोकस इस क्षेत्र पर है। यहां पार्टी जीत का पिछला इतिहास दोहराना चाहती है।
विज्ञापन
भाजपा ने बुंदेलखंड में काफी विकास किया है। चाहें पेयजल योजना, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हो या डिफेंस कॉरिडोर, फोरलेन। भाजपा ने सब पर काम किया है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है, गरीबों को आवास। कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। जनता पार्टी के कामों से खुश है। जल्द ही पार्टी के बड़े नेता बुंदेलखंड में जनसंपर्क और सभा के लिए आएंगे। - अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री एवं बुंदेलखंड चुनाव प्रभारी।