{"_id":"670149ad51aedaea180ef6eb","slug":"bjp-state-president-bhupendra-chaudhary-said-sp-and-congress-are-dividing-criminals-in-name-of-caste-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- पहले समाज, अब अपराधियों को जाति के नाम पर बांट रही सपा और कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- पहले समाज, अब अपराधियों को जाति के नाम पर बांट रही सपा और कांग्रेस
Sat, 05 Oct 2024 07:44 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 05 Oct 2024 07:44 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस का जाति-धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटकर देश को कमजोर करने का एजेंडा है। सपा का चरित्र ऐसा है कि अब वो अपराधियों को भी जाति के नाम पर बांटने लगी है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को बेतवा विहार कॉलोनी के पास भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का जाति-धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटकर देश को कमजोर करने का एजेंडा है। सपा का चरित्र ऐसा है कि अब वो अपराधियों को भी जाति के नाम पर बांटने लगी है।
विज्ञापन
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी प्रकार के अपराध में कमी आई है। सभी प्रकार के अपराध में कमी आई है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार की कठोर नीति है। प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आज बदलता हुआ उत्तर प्रदेश सबके सामने है। जबकि, समाजवादी पार्टी का चरित्र सब जानते हैं कि उनकी सरकार में क्या-क्या हुआ। आज जिनका डीएनए का टेस्ट हो रहा है, वो कहां मैच हो रहा है, ये सब जानते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को परिवारवादी बताया। कहा कि कांग्रेस जवाहर लाल नेहरू से होते हुए राहुल तक आई है। सपा भी मुलायम सिंह यादव से अखिलेश यादव तक आई है। अखिलेश के चाचा को भी पार्टी में कोई संभावना नहीं दिखाई दी। सब जानते हैं कि भविष्य में सपा का नेतृत्व कौन करेगा। ये परिवारवादी और जातिवादी लोग हैं।
विज्ञापन