फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP Muslim women: Shah

भाजपा मुस्लिम महिलाओं के साथ : शाह

Mon, 07 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
 BJP Muslim women: Shah
parivartan yatra jhansi - फोटो : amar ujala
 सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में बैठी सरकार को गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। यदि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो एक सप्ताह में जमीनों से अवैध कब्जे साफ कर दिए जाएंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे फिर घर में घुसकर मारेंगे। साथ ही क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अलग बुंदेलखंड राज्य का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य पुनर्गठन आयोग बनने पर प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रदर्शनी मैदान में परिवर्तन यात्रा के दौरान अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का दूसरा रथ दिग्विजय के लिए निकल पड़ा है। केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। ढाई साल हो गए, लेकिन भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। डॉॅ. मनमोहन सिंह की सरकॅार ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के सहयोग से 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले कर डाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार प्रत्येक पंद्रह दिन में नई योजना ला रही है, लेकिन उप्र में योजनाएं नहीं पहुंच रहीं हैं। यहां चाचा-भतीजे का झगड़ा चल रहा है कि एजेंसी का कितना कमीशन कौन ले। झगड़े में कमीशन तय नहीं हो पा रहा है। लखनऊ में बैठी सरकार को गरीब से कोई मतलब नहीं है। बल्कि, सबको यही फिक्र है कि नेताजी का वारिस कौन होगा। भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम महिलाओं के साथ है और तीन तलाक का विरोध करती है। महिलाओं को अधिकार मिलने चाहिए। पार्टी ने सबसे पहले अदालत में हलफनामा दे दिया है, लेकिन सपा, बसपा व कांग्रेस चुप हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को भारत का विकास रास नहीं आ रहा है। वह कायराना हरकतें कर रहा है। हिम्मत है तो सीने के बटन खोलकर लड़ने आ जाओ, विजय भारत को ही मिलेगी। यदि जरूरत पड़ी तो फिर घर में घुसकर मारेंगे। यह कोई कमजोर हुकूमत नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन तो दी नहीं, लेकिन अब राजनीति की जा रही है। राजनीति बंद करें, बहुत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह अलग बुंदेलखंड राज्य की पक्षधर हैं। उप्र और मप्र की सरकार तय करें कि कितना क्षेत्र अलग राज्य में जाना है। इसके लिए राज्य पुनर्गठन आयोग गठित किया जाए, जिसमें बुंदेलखंड का प्रस्ताव रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकाल के आखिरी समय में अलग बुंदेलखंड राज्य का प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन उसका कोई महत्व नहीं था।

मोदी हैं हाईटेंशन लाइन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजली की हाईटेंशन लाइन हैं। वह तो करंट दौड़ा रहे हैं, लेकिन लखनऊ में ट्रांसफार्मर जला हुआ है, इसलिए अब समय आ गया है कि प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंको। यदि भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश समृद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि मुख्तार अंसारी को पार्टी में लिया जाएगा तो वह पार्टी छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और अफजाल खान जैसे नेता हैं। बसपा में भी ऐसे ही नेता है, लेकिन भाजपा में कोई गुंडा नहीं है।


.. तो प्रत्येक बुंदेलखंडवासी को मिल जाएगी मारुति
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यदि बुंदेलखंड में अवैध खनन पर रोक लग जाए तो प्रत्येक बुंदेलखंडवासी को मारुति कार मिल जाएगी। बुंदेलखंड का किसान अकाल झेल रहा है। सपा व बसपा के नेताओं की झोली भर रही है। यदि पार्टी की सरकार बनी तो ऐसा प्रदेश बनाएंगे, जहां से लोगों का पलायन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed