फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp mla distribute 2019 diary in a programme

सम्मान समारोह में विधायक ने दी 2019 की डायरियां

Thu, 16 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
bjp mla distribute 2019 diary in a programme
bjp mla distribute 2019 diary in a programme - फोटो : DEHAT
सम्मान समारोह में विधायक ने दी 2019 की डायरियां
विज्ञापन

गुरसराय। हिंदी दिवस पर नगर में एक वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में गरौठा के भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने लोगों को 2019 की डायरियां बांट दीं। जब लोगों ने डायरियां खोलीं तो उसमें वर्ष 2019 अंकित देखकर चौक गए। लोगों का कहना है कि हम लोगों को दो साल पुरानी डायरियां दी गई हैं। इसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो गई। इस बारे में विधायक का कहना है कि उन्होंने तो वर्ष 2021 की डायरियां बाटीं हैं। कुछ डायरियों में वर्ष अंकित नहीं था। यह सब विरोधियों की साजिश है।
विधायक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सौ से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। उनको शाल के साथ एक-एक डायरी भी दी गई। डायरियां जब लोगों ने खोलीं तो उसमें 2019 लिखा था। इस पर लोगों ने कहा कि दो साल पुरानी डायरियां दे दी गई हैं।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल ने कहा कि एक दुकानदार ने वर्ष 2019 की डायरी उपलब्ध कराईं हैं। उनसे 2021 वर्ष की डायरी मांगी गई तो उसका कहना था कि झांसी में उपलब्ध नहीं हैं। 2022 की डायरी 20 दिन बाद मिल पाएगी। कुछ लोगों को वर्ष 2019 और कुछ लोगों को बगैर सन् के अंकित की गई डायरी व शाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed