फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leader killers police unriched

भाजपाई के हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर

Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP leader killers police unriched
BJP leader killers police unriched - फोटो : demo
मतगणना के बाद चुनावी रंजिश में ग्राम पालर निवासी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुनीश चंचोदिया की हत्या में नामजद अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार पुलिस की दबिशें जारी हैं। हत्यारोपियों के नजदीकियों से भी पूछताछ की जा रही है। तनाव को देखते हुए अभी गांव में पीएसी और पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद ग्यारह मार्च को रात नौ बजे बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पालर में भाजपा कार्यकर्ता मुनीश चंचोदिया की हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा कमलेश ने गांव के ही दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया था। इसके अलावा स्वाट टीम को भी लगाया गया था। लेकिन, घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, परंतु हाथ खाली ही रहे। हालांकि, पुलिस की हत्यारोपियों के नजदीकियों से लगातार पूछताछ जारी है, लेकिन सुरागकशी अब तक नहीं हो पाई है।  एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश लगातार जारी है, जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि गांव में पीएसी और सिविल पुलिस के जवान तैनात हैं। गांव में शांति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed