फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP has full support of Brahmins even in 2022: Jitin

2022 में भी ब्राह्मणों का पूरा समर्थन भाजपा को: जतिन

Fri, 29 Oct 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP has full support of Brahmins even in 2022: Jitin
झांसी। भाजपा के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि 2017 में भाजपा को ब्राह्मणों का भरपूर समर्थन मिला था। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी ब्राह्मण पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा कि मूर्तियां लगवाने की घोषणाओं से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग और हर समाज को भरपूर सम्मान दिया है। कुछ विपक्षी पार्टियां घोषणाएं करके ब्राह्मण समाज के हितैषी होने का ढोंग कर रही हैं। मगर ब्राह्मण उनके बहकावे में आने वाला नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने के सवाल पर बोले कि भाजपा काम करने में विश्वास रखती है। घोषणाएं करने में नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। वहीं, सपा सरकार में दलितों के उत्पीड़न के सवाल पर बोले कि ये तो जगजाहिर है कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में क्या हुआ था। सपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर दलितों का उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed