{"_id":"613522668ebc3ef2c5093781","slug":"bjp-does-what-it-says-article-370-removed-now-a-grand-ram-temple-is-being-built-jhansi-news-jhs2035900138","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जो कहती है, वो करती है, धारा 370 हटाई, अब भव्य राम मंदिर बन रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जो कहती है, वो करती है, धारा 370 हटाई, अब भव्य राम मंदिर बन रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में रविवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती थी है। हम कहां कश्मीर की परिकल्पना कर पाते थे। दूसरे दल के लोग फैसले लेने से डरते थे, लेकिन भाजपा ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए धारा 370 को हटा दिया। अब भव्य राम मंदिर बन रहा है।
ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थिति होटल में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बोलीं कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं। किसान भी खुश हैं। चारों तरफ भाजपा को पुन: स्थापित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से अपील की कि सरकार की सभी योजनाएं और कामों को जनता के बीच रखें। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई भी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि गुरू और शिष्य का रिश्ता बहुत सुंदर है। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि शिक्षा मनुष्य की निर्माण का एकमात्र साधन है। शिक्षा बोध निर्माण तो करती ही है, उसके अनुरूप मनुष्य सामाजिक भूमिका का निर्धारण भी करती है। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि सभी प्रबुद्ध वर्ग के लोग किसी न किसी रूप में किसी न किसी को शिक्षा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंदकिशोर भिलवारे ने किया। आभार विधायक रवि शर्मा ने जताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, बृजेश मिश्रा, रतन कुशवाहा, प्रद्युम्न दुबे, बाल प्रसाद पटेल, संजीव बुधौलिया, नवाब सिंह जादौन, बाबूलाल तिवारी, जगदीश साहू, बृजेश गुप्ता, कुबेर मिश्रा, कंचन जायसवाल, धन्नूलाल गौतम, पुरुषोत्तम स्वामी, प्रदीप सरावगी, प्रियांशु डे, प्रदीप शर्मा, राजकांतेश वर्मा, अनिल सुडेले मौजूद रहे।