फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP councilor entered the power house and beat up the employee

भाजपा पार्षद ने बिजली घर में घुसकर कर्मचारी को पीटा

Mon, 21 Mar 2022 09:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor entered the power house and beat up the employee
झांसी। भाजपा पार्षद राजू साहू ने पैरवी न मानने से नाराज होकर बिजली विभाग कार्यालय में घुसकर एक कर्मचारी को पीट दिया। कर्मचारी की पिटाई के बाद विद्युत कर्मियों में आक्रोश फैल गया। पार्षद के अभद्रता करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सीपरी बाजार पुलिस ने पार्षद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मसीहागंज निवासी भाजपा पार्षद राजू साहू के पड़ोस में रहने वाले राहुल रजक के घर की बिजली के बिल का बकाया न चुकाने के कारण काट दी गई थी। पार्षद ने कनेक्शन जोड़ने के लिए एसडीओ से पैरवी की। पार्षद की पैरवी के बावजूद विद्युत विभाग ने कनेक्शन जोड़ने से इंकार कर दिया। इससे भाजपा पार्षद तैश में आ गए। अपने समर्थकों के साथ रविवार दोपहर वह लहरगिर्द स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। यहां कनेक्शन जोड़ने को लेकर पार्षद एवं कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां मौजूद कर्मचारी अशोक शर्मा को पार्षद ने थप्पड़ मार दिया। कर्मचारी की पिटाई से वहां हंगामा मच गया। वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, देर-रात अशोक की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने राजू साहू समेत तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504, 186 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने झाड़ा पल्ला, कर्मचारी के पुत्र पर लगाया घर में आकर धमकाने का आरोप
झांसी। वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद राजू साहू ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि सबसे पहले कर्मचारियों ने उनको घेरकर पीटने की कोशिश की। उसके बाद अशोक के पुत्र मुकेश शर्मा ने उनके मसीहागंज स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पार्षद पुत्री की ओर से भी सीपरी बाजार थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed