फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP councillors sit on dharna accusing the police inspector of misbehavior

Jhansi News: कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP councillors sit on dharna accusing the police inspector of misbehavior
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। फिल्टर रोड स्थित विवाह घर संचालक के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा पार्षदों ने कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नाराज पार्षद कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर आला पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पार्षदों को किसी तरह समझा-बुझाकर मनाया गया। पार्षद पुत्र की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी।
भाजपा पार्षद राजेश्वरी तिवारी का पुत्र राहुल तिवारी का आरोप है कि 16 मई को एक कार्यक्रम के दौरान विवाह घर संचालक ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ दर्जन लोगों को लेकर राहुल कोतवाली पहुंचा। उसके साथ भाजपा पार्षद दिनेश सिंह बंटी राजा समेत अन्य पार्षद भी थे। कोतवाल राजेश पाल ने भीड़ को देखकर शिकायतकर्ता को छोड़कर अन्य सभी लोगों को कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया। यह सुनकर भाजपा पार्षद भड़क उठे।
विज्ञापन


अभद्रता का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। अभद्रता की बात सुनकर पूर्व उपसभापति भरत सेन, प्रियंका साहू, आशीष तिवारी, बंटी सोनी, लखन कुशवाहा, प्रदीप खटीक, सुनील नैनवानी समेत दर्जनों भाजपा पार्षद भी कोतवाली पहुंच गए। सभी कोतवाली के अंदर ही धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर में सिटी मजिस्ट्रेट समेत सीओ सिटी रामवीर सिंह भी पहुंचे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अफसरों ने समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला सही मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद पुत्र पर घर का वीडियो बनाने का आरोप
विवाह घर संचालक विष्णु थापक ने भी पार्षद पुत्र के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। विवाह घर संचालक का आरोप है कि 16 अप्रैल को साजिशन पार्षद पुत्र ने उसके आवास के पास गुपचुप तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया था। यहां आकर उसके घर का वीडियो बनाने लगा। यह देखकर उसने विरोध किया। इस पर पार्षद पुत्र ने उसे धमकाया। विष्णु का कहना है कि पार्षद पुत्र पिछले करीब डेढ़ साल से उसे परेशान कर रहा है। उसने भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed