{"_id":"6ae108ee52ed5bc2f10f3106","slug":"bjp-candidate-leads-by-984-votes-in-the-first-round-jhansi-news-c-11-1-jhs1039-906290-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी 984 वोट से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी 984 वोट से आगे
विज्ञापन
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने पहले चरण में सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव पर 984 मतों की बढ़त बना ली है। मंगलवार रात करीब नौ बजे पहले चरण की गणना पूरी हुई। अब दूसरे चरण के मतों की गिनती जारी है।
बुंदेलखंड महाविद्यालय स्थित कोठारी हॉल में बने स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना कार्मिक सुबह छह बजे तक केंद्र पर पहुंच गए थे। इसके बाद मतगणना एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटिकाओं की सील खोली गई। मतपत्रों को निकालकर उनकी छंटाई और बंडल बनाने का काम शुरू हुआ। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा। देर शाम तक बंडल बनाने का काम चलता रहा। इसके बाद रात में मतों की गिनती शुरू हो सकी।
रात करीब नौ बजे पहले चरण में 6999 मतों की गणना पूरी हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 3291 और सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को 2307 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल 486 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। फिलहाल दूसरे चरण की मतगणना जारी है।
विज्ञापन
टेबल नंबर सात और 11 की टीम होगी सम्मानित
मतपेटिकाओं को खोलने और मतपत्रों के बंडल बनाने का काम सबसे पहले टेबल नंबर सात और फिर टेबल नंबर 11 की टीम ने पूरा किया। अधिकारियों के अनुसार, इन टेबलों पर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।