फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Birds flue entry in jhansi more than 10 crow dead

झांसी में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, मरे मिले 10 से अधिक कौवे

Fri, 08 Jan 2021 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Birds flue entry in jhansi more than 10 crow dead
सेंट ज्यूड्स चर्च परिसर में मरे मिले कौवे। - फोटो : अमर उजाला

बर्ड फ्लूू की दस्तक झांसी तक भी पहुंच गई। बृहस्पतिवार को नगरा स्थित सेंट जूड चर्च परिसर के समीप रहस्यमयी तरीके से दस से ज्यादा कौवे मृत पाए गए। अचानक इतने पक्षियों के मरने की सूचना पर पशुपालन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया। मृत कौवों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। वहीं, देशव्यापी एलर्ट को देखते हुए जनपद स्थित सभी पोल्ट्री फार्म्स में सर्तकतता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कुछ जनपदों में पिछले कई दिनों से रहस्यमयी तरीके से कौवे के मरने की खबरें आ रही हैं। इनमें इंदौर में मृत कौवों में बर्ड फ्लूू की पुष्टि भी हुई है। मप्र की सीमा से सटे होने के नाते झांसी में सतर्कता बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार सुबह सेंट जूड चर्च परिसर के समीप अचानक दस से ज्यादा कौवे मृत पाए गए। आसपास के लोगों में एक साथ इतने कौवों को मृत देखकर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दी गई। थोड़ी ही देर में टीम भी वहां पहुंच गई। टीम ने इसे परीक्षण के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


झांसी के डीएम के मुताबिक जिले के एक स्कूल में कम से कम 4 कौवे मृत पाए गए हैं। उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिये गए हैं। इन्फ्लूएंजा और बर्ड फ्लू का मामला नहीं निकला है। संभवतः उनकी मौत सर्दी के कारण हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। बर्ड फ्लू प्रभावित कौवों में आंखों के पास सूजन समेत शरीर से फ्लूड निकलता है लेकिन, यहां मरे कौवे में यह लक्षण नहीं मिले। ठंड से इन पक्षियों की मौत हुई है।

-डा.वाईके तोमर, अपर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी

पोल्ट्री फार्म में बढ़ाई गई सतर्कता

जनपद में पचास से अधिक छोटे बड़े पोल्ट्री फार्म हैं। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए इन सभी की निगरानी बढ़ा दी गई है। पशुपालन विभाग की ओर से एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को अचानक से अधिक संख्या में पक्षियों के मरने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। अपर पशुचिकित्साधिकारी का कहना है कि अभी मुर्गे-मुर्गियों में वैक्सीनेशन कराने के निर्देश नहीं मिले हैं। खतरा अभी उस स्तर का नहीं है। इस वजह से दूसरे प्रदेशों से आने-वाले पोल्ट्री पर भी रोक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed