फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riding miscreants took the young man hostage, tortured him

Jhansi News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को बनाया बंधक, दी यातनाएं

Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants took the young man hostage, tortured him
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली के ओरछा गेट से बाइक सवार बदमाश एक युवक को अगवा कर ले गए। उसे अपने घर में बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। उसे भीषण यातनाएं दीं। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर युवक कोतवाली पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की।वरिष्ठ अफसरों से गुहार लगाने के बाद युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

मूल रूप से कोंच निवासी जावेद ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को उसे असलम, सलीम, साहिद (सभी निवासी ओरछा गेट) अगवा करके अपने घर ले गए। यहां उसके साथ मिलकर जमकर मारपीट की। धारदार हथियार मारकर उसका सिर फोड़ दिया। काफी यातनाएं भी दीं। किसी तरह वह उनके चंगुल से भागकर निकल सका। सिर में चोट आने से परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के बाद वह कोतवाली पहुंचा लेकिन, पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं थी। वरिष्ठ पुलिस अफसरों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed