{"_id":"65c51ca562aa0a454d029add","slug":"bike-riding-couple-returning-from-wedding-ceremony-fell-into-the-river-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-259245-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती नदी में गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती नदी में गिरे
Thu, 08 Feb 2024 11:55 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
बबीना। तालबेहट में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती छोटी बच्ची सहित झरर घाट के डिवाइडर से टकराकर नदी में गिर गए। सूचना पर पहुंची बबीना पुलिस ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव जौरी खुर्द निवासी कृष्णकांत अपनी पत्नी ऊषा एवं चार वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ बाइक से तालबेहट में शादी समारोह से वापस बड़ागांव लौट रहे थे। तभी बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत झरर घाट के पुल पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई एवं नदी में गिर गई। हादसे में तीनों को चोटें भी आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को नदी से निकालकर एंबुलेंस से झांसी मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा। संवाद