फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Farmer carrying doctor for treatment of sick buffalo was hit killed accused escaped from Mackay

Jhansi: बीमार भैंस का इलाज कराने डॉक्टर लेकर जा रहे किसान को मारी टक्कर, मौत, आरोपी मौके से फरार

Sun, 30 Oct 2022 11:37 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 11:37 PM IST
सार

झांसी में बीमार भैंस के इलाज के लिए बाइक से डॉक्टर को लेकर जा रहे किसान की कार से टक्कर हो गई। घटना में किसान की मौत हो गई जबकि डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार मौके से भाग गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Jhansi Farmer carrying doctor for treatment of sick buffalo was hit killed accused escaped from Mackay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में बीमार भैंस के इलाज के लिए बाइक से डॉक्टर को लेकर जा रहे किसान की कार से टक्कर हो गई। घटना में किसान की मौत हो गई जबकि डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार मौके से भाग गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


रक्सा के नया खेड़ा निवासी किसान वीरेन रजत (55) खेतीबाड़ी करते थे। वह घर में चार भैंसें भी पाले हुए थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी एक भैंस बीमार चल रही थी, जिसके इलाज के लिए उन्होंने रॉयल सिटी निवासी पशु चिकित्सक डा. उदय राजपूत से संपर्क किया था। शनिवार को वे पशु चिकित्सक को बाइक पर बैठाकर घर की ओर जा रहे थे। तभी शिवपुरी हाईवे से सटे रामगढ़ तिराहे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक कई फुट ऊपर उछल गई और वह दोनों सड़क पर आ गिरे।

विज्ञापन

 

घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास जमा हुए लोगों ने टोल प्लाजा की एंबुलेंस के जरिये दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। इलाज के दौरान वीरेन रजक ने दम तोड़ दिया। जबकि, चिकित्सक का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी लीला के अलावा दो बेटे फूल सिंह व मलखान हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed