फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike bike, young man dies with Gorakhpur Panvel Express

गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 12 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bike bike, young man dies with Gorakhpur Panvel Express
झांसी। रेल मंडल के दैलवारा व ललितपुर स्टेशन के बीच मंगलवार की रात बंद फाटक को पार कर रहे बाइक सवार युवक की गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त होकर दूर जाकर गिरी। घटना के कारण पांच ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन

रेलवे ने दैलवारा व ललितपुर स्टेशन के बीच क्रासिंग गेट नंबर 330 पर अंडरब्रिज बनने के बाद से बंद कर रखा है। अंडरब्रिज से वाहनों का आवागमन होता है। मंगलवार की रात एक युवक अंडरब्रिज की जगह अपनी बाइक से बंद गेट के नीचे से होकर पटरी पार कर रहा था। तभी 05065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस के गुजरने पर युवक बाइक समेत उसकी चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक दूर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने ट्रेन को रोककर इंजन की जांच की। बाइक की टक्कर से इंजन की सेंटर असेंबली क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीछे दौड़ रहीं अप ट्रैक की चार ट्रेनें भी अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गई। सूचना पर आरपीएफ, लोको निरीक्षक व रेल पथ निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। वहीं, पंद्रह मिनट बाद उक्त ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई। घटना के कारण 02270 निजामुद्दीन चेन्नई दूरंतो एक्सप्रेस, 04080 गोंडवाना एक्सप्रेस 40- 40 मिनटव 01222 निजामुद्दीन मुंबई राजधानी एक्सप्रेस, 02597 गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस 45- 45 मिनट लेट हो गईं। वहीं, सिविल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed