फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bijli upghoktayo ko lagega ek or jhatka

बिजली उपभोक्ताओं को एक और झटका

Wed, 18 Sep 2019 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
bijli upghoktayo ko lagega ek or jhatka
power house - फोटो : demo
बिजली उपभोक्ताओं को एक और ‘झटका’
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी (अग्रिम राशि) के नाम पर एक और झटका दिया है। विभाग 45 दिनों की बिजली उपभोग के बिल के बराबर अग्रिम राशि जमा करवा रहा है। इसके लिए उपभोक्ताओं को नोटिस भेजना शुरू कर दिए गए हैं।
बिजली विभाग से सीपी मिशन कंपाउंड में रहने वाले जीएस श्रीवास्तव के घर जल्द ही 5831.30 रुपये सिक्योरिटी (अग्रिम राशि) जमा कराने का नोटिस पहुंचने वाला है। दरअसल, जीएस श्रीवास्तव ने जब अपने घर पर कनेक्शन लगवाया था, उस समय उनसे कनेक्शन राशि में ही शामिल 900 रुपये अग्रिम राशि के जमा कराए गए थे। विभाग का मानना है कि उपभोक्ता 45 दिन में जितनी बिजली जलाता है। उतनी सिक्योरिटी तो कम से कम विभाग के पास जमा होनी चाहिए। इससे अगर उपभोक्ता का पांच हजार रुपये से अधिक राशि होने पर कनेक्शन कट जाता है तो उसकी भरपाई अग्रिम राशि से हो सके।
विज्ञापन

इसमें उपभोक्ता का 45 दिन का जितना बिल बन रहा है, उसमें से कनेक्शन के वक्त जमा अग्रिम राशि को घटाया जा रहा है। जैसे कि जीएस श्रीवास्तव के 45 दिन के बिल का आकलन 6731.30 रुपये किया गया था, मगर उनके अग्रिम राशि के 900 रुपये पहले से जमा थे। ऐसे में उनको 900 रुपये घटाकर 5831. 30 रुपये जमा करने का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से अभी करीब तीन हजार नोटिस मिले हैं, जिनका वितरण शुरू कर दिया गया है। जैसे- जैसे नोटिस आते जाएंगे, उनको बांटने का काम होता रहेगा। इस राशि को जमा करने के लिए 30 दिन का वक्त दिया जा रहा है। यह राशि भी बिल काउंटरों पर जमा की जा रही है। जो उपभोक्ता यह राशि जमा नहीं करेंगे। वह आगे उनके बिल के साथ जुड़कर आएगी।
डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता (प्रथम)।
इस तरह ली जाती है अग्रिम राशि
कनेक्शन लेते वक्त एक किलोवाट घरेलू कनेक्शन पर तीन सौ रुपये, दो किलोवाट पर चार सौ रुपये, वाणिज्यिक कनेक्शन पर एक हजार रुपये, प्राइवेट विज्ञापनों के कनेक्शन में छह हजार रुपये, सार्वजनिक स्थलों के कनेक्शन पर चार व पांच हजार रुपये, पब्लिक वाटर पार्क पर चार हजार रुपये, रेलवे ट्रैक्शन पर साढ़े चार हजार रुपये अग्रिम राशि जमा करवाई जाती है।

दस करोड़ रुपये की होनी है वसूली
महानगर में 1.18 लाख उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोक्ताओं पर दस करोड़ रुपये अग्रिम राशि तय की गई है। 45 दिनों के बिजली उपभोग की यह राशि सूत्र के द्वारा निकाली गई है। इसके लिए 12 महीनों के बिल को जोड़कर उसमें 12 का भाग दिया गया। जो राशि आई उसमें दो का गुणा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed