फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bijali line many time trip fog

Jhansi News: कोहरे में बार-बार ट्रिप हो रही बिजली लाइन

Sat, 07 Jan 2023 10:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bijali line many time trip fog
झांसी। घने कोहरे से सिर्फ यातायात व्यवस्था ही प्रभावित नहीं हो रही है। अब इसकी चपेट में विद्युत विभाग भी आ रहा है। कोहरे के कारण जहां बार-बार एमसीबी बंद होने से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। वहीं, बिजली के उपकरणों के भी फुंकने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों की मानें तो कोहरे में सबसे अधिक संकट विद्युत आपूर्ति पर छाया रहता है। नमी आने से विद्युत उपकरण जैसे ट्रांसफार्मर एमसीबी, केबल, इंसुलेटर आदि के खराब होने का भी खतरा बना रहता है। इसके साथ ही अधिक नमी होने पर लोड बढ़ने से इंसुलेटर और ट्रांसफार्मर के फुंकने का भी खतरा मंडराता रहता है। विभाग ने उपकरणों को बचाने के लिए प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर एमसीबी लगा रखी है। यह किसी भी खतरे से पहले अपने आप ही ट्रिप हो जाती है। इससे विद्युत सप्लाई ठप हो जाती है। सूचना पर विभाग के कर्मचारी जब दोबारा लगाते हैं, तब आपूर्ति चालू होती है। महानगर में घने कोहरे के कारण पिछले कुछ दिनों से लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु ने बताया कि कोहरे के कारण आने वाली समस्या से बचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लाइन ट्रिप न हो इसके लिए पेड़ों की टहनियों की कटाई कराई जा रही है। इसके बाद भी कोई बड़ा फाल्ट आता है, तो तुरंत दुरुस्त करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed