{"_id":"62274b3a758ab9036b7ab509","slug":"big-road-accident-in-up-car-collided-with-tree-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा सड़क हादसा: ललितपुर में पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा सड़क हादसा: ललितपुर में पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Tue, 08 Mar 2022 05:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Mar 2022 05:55 PM IST
सार
ललितपुर के महरौनी मड़ावरा रोड पर मंगलवार को दोपहर में एक कार पेड़ से टकरा गई, कार में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ललितपुर के महरौनी मड़ावरा रोड पर मंगलवार को दोपहर में एक कार पेड़ से टकरा गई, कार में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
मृतकों में दिनेश (30) पुत्र सीताराम निवासी सैदपुर फार्म कोतवाली महरौनी, रविराजा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नैनवारा कोतवाली महरौनी, राम किशोर (35) पुत्र भैयालाल निवासी सैदपुर जो पशुपालन विभाग सैदपुर फार्म में कार्यरत था।
विज्ञापन
जबकि घायलों में महेश तनय (25) पुत्र सीता राम निवासी झांसी, मनीष तनय (27) पुत्र कमल, निवासी झांसी, रोहित राजपूत (25) पुत्र ब्रजकिशोर निवासी झांसी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।