फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bida's deeds will be done from today, will start from village Sarmau

Jhansi News: आज से होंगे बीडा के बैनामे, ग्राम सारमऊ से होगी शुरुआत

Wed, 07 Feb 2024 11:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bida's deeds will be done from today, will start from village Sarmau
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए ली जाने वाली जमीनों के बृहस्पतिवार से बैनामे शुरू कर दिए जाएंगे। सबसे पहले ग्राम सारमऊ की जमीनों के बैनामे होंगे। इसके लिए बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
बीडा के लिए झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन चिह्नित की गई है। इसमें से सबसे पहले ग्राम सारमऊ की जमीन ली जा रही है। सारमऊ में 765 गाटा संख्या की जमीन ली जा रही है, जिसमें 3168 सह खाताधारक हैं, जबकि किसानों की संख्या 800 है। सारमऊ में ग्रामीणों को जमीन का 616 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा 4.18 करोड़ रुपये परिसंपत्तियों व 64.67 लाख रुपये पेड़ों का मुआवजा दिया जाएगा। पिछले दिनों हुई दर निर्धारण समिति की बैठक में मुआवजे की दरें तय कर दीं गईं थीं। तय दरों को अनुमोदन के लिए मंडलायुक्त के पास भेजा गया था। यहां से अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्ताव बीडा के बोर्ड के पास भेजा गया था। बीडा के बोर्ड ने भी सारमऊ ग्राम के लिए तय की गई दरों पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद अब बृहस्पतिवार से बीडा के लिए ग्राम सारमऊ की जमीनों के बैनामे कराए जाने लगेंगे। निबंधन विभाग की टीम गांव में ही पहुंचकर बैनामे करेगी। बीडा के विशेष कार्याधिकारी डा. लालकृष्ण ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। बृहस्पतिवार से सारमऊ में जमीनों के बैनामे कराने शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि, पहले दिन 10-15 बैनामे होंगे। इसके बाद जमीन लेने की कार्यवाही तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन

000000
अंवाबाय और ढिकौली के साथ में होंगे बैनामे
सारमऊ की जमीनों के बैनामे होने के बाद ग्राम अंवाबाय और ढिकौली की जमीनों के बैनामे शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए अंबावाय का सर्वे कर लिया गया है। यहां 395.763 हेक्टेअर जमीन ली जाएगी। अंबावाय के साथ ग्राम ढिकौली की जमीनों के भी बैनामे होंगे। राजस्व विभाग की टीमों ने ढिकौली में भी डेरा डाल लिया है। एडीएम वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि अंबावाय और ढिकौली की जमीनों के साथ में बैनामे होंगे। ढिकौली में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed