{"_id":"5c23ce66bdec2256e0514fe9","slug":"bhupendra-take-responsbillty-to-gwalior-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के भूपेंद्र को ग्वालियर संभाग की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के भूपेंद्र को ग्वालियर संभाग की जिम्मेदारी
Thu, 27 Dec 2018 12:24 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
bahujan samaj party
- फोटो : demo
बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां को लेकर संगठन के कील- कांटे दुरुस्त करने में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ढीले पड़े संगठन के प्रभारियों में फेरबदल कर दिया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग की पांच लोकसभा सीटों के लिए मुख्य जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी भूपेंद्र आर्या को सौंपी है। बुंदेलखंड प्रभारी पद से सतीश जाटव को हटाकर पवन चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से मिलकर बना ग्वालियर-चंबल संभाग लोकसभा चुनावों में काफी अहम माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के बीच चल रहे गठबंधन की संभावनाओं के दौरान माना जा रहा है कि ग्वालियर- चंबल संभाग में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी अध्यक्ष ने संगठन को गति देने के लिए पदाधिकारियों के कामकाज की रिपोर्ट मांगी थी। इसी आधार पर उन्होंने संगठन में फेरबदल कर दिया है। दिल्ली में उन्होंने भूपेंद्र आर्या को ग्वालियर-चंबल संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, गयाचरण दिनकर और भूपेंद्र आर्या के साथ अब पवन चौधरी बुंदेलखंड प्रभारी का कामकाज देखेंगे। भूपेंद्र आर्या चित्रकूट और झांसी मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज के साथ-साथ लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर, दतिया- भिंड, गुना- शिवपुरी, मुरैना और टीकमगढ़ के मुख्य जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जल्द लखनऊ में करेंगी समीक्षा
पार्टी की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जल्द ही लखनऊ आने के संकेत दिए हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार के बारे में रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। संगठन के विस्तार में अब तक कितने लोगों को जोड़ा गया और कितने युवाओं को आगे लाया गया। इसी समीक्षा के आधार पर संगठन में फेरबदल होने की संभावना है।