फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BHUMI VIKAS BANK BJP CONNECTION

भूमि विकास बैंक में भाजपा का दबदबा

Sat, 29 Aug 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
BHUMI VIKAS BANK BJP CONNECTION
निर्वाचित शाखा प्रतिनिधि के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : DEHAT
झांसी। बुंदेलखंड के सहकारी भूमि विकास बैंक शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम हो गया। शुक्रवार को पर्चा वापसी के दिन विपक्षी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से मंडल की सभी ग्यारह सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। उरई में राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव के भाई शिशुपाल सिंह के नाम वापस लेने से उनके समर्थक भी भौचक रह गए।
विज्ञापन

उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के झांसी मंडल की कुल 11 सीटों के लिए 26 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। इसमें झांसी से एक, गरौठा से दो, मऊरानीपुर से दो, मोंठ से तीन, ललितपुर से एक, महरौनी से एक, तालबेहट से चार, उरई से चार, कालपी, कोंच एवं जालौन से एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मोंठ से एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। जबकि शेष उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। झांसी, ललितपुर, महरौनी, कालपी एवं जालौन सीट से एक-एक उम्मीदवार के नामांकन करने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय था। शेष बची सीटों के लिए शुक्रवार को नाम वापस लिए जाने थे। शुक्रवार को गहमागहमी के बीच नाम वापसी प्रक्रिया आरंभ हुई। सत्तारूढ़ दल का समर्थन होने के नाते भाजपा समर्थित उम्मीदवार आत्मविश्वास में थे वहीं, विपक्षी चुनौती बेहद भोथरी दिखाई पड़ी। कई जगहों पर विपक्षी उम्मीदवारों ने पहले ही मैदान छोड़कर भाजपा को वाकओवर दे दिया। दोपहर तीन बजे तक पूरे मंडल में स्थिति साफ हो गई। गरौठा से लल्लू सिंह, मऊरानीपुर से देवेंद्र सिंह, मोंठ से शत्रुधन सिंह, तालबेहट से मनोहर लाल, प्रभात, रामवती, उरई से शिशुपाल सिंह, प्रताप सिंह, हरपाल सिंह एवं कोंच से राजेंद्र प्रसाद, श्याम किशोर एवं प्रतिपाल सिंह के नाम वापस लेने से चुनाव कराने की नौबत नहीं आई। सभी जगहों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुन लिए गए। नवनिर्वाचित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। मुंह मिठाकर एक दूसरे को उन्होंने बधाई दी।
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित हुए शाखा प्रतिनिधि
झांसी- जगत सिंह
गरौठा- सत्येंद्र कुमार खरे
मऊरानीपुर- राघवेंद्र सिंह
मोंठ- हरीशंकर
ललितपुर- महेश कुमार श्रीवास्तव
महरौनी- जयेंद्र सिंह
तालबेहट- उमाशंकर
उरई- रामजी सहाय
कालपी- राजन सिंह
कोंच- अवध बिहारी
जालौन- उपेंद्र सिंह
शिशुपाल ने पर्चा वापस लेकर चौंकाया
उरई सीट से चुनावी मैदान में उतरे शिशुपाल सिंह का पर्चा वापस लेना सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा। राज्यसभा सांसद चंद्रभान यादव के भाई के चुनावी मैदान में होने से माना जा रहा था कि शिशुपाल के समर्थन में समाजवादी पार्टी लामबंदी करेगी। आखिरी तक इस सीट पर दिलचस्प चुनावी लड़ाई की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन, शुक्रवार को शिशुपाल सिंह ने नाम वापसी का एलान करके सबको हैरान कर दिया। उसके बाद प्रताप सिंह एवं हरपाल सिंह के भी नाम वापस लेने से वहां रामजी सहाय निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed