{"_id":"5bda0a58bdec22699917716e","slug":"bhojla-mandi-working-after-11-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 नवंबर से शुरू होगा भोजला मंडी में कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 नवंबर से शुरू होगा भोजला मंडी में कारोबार
jhansi
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
भोजला मंडी
- फोटो : demo
दीपावली के बाद गल्ला मंडी के कारोबारी भोजला स्थित नई मंडी में शिफ्ट हो जाएंगे। मंडी परिषद और कारोबारियों के बीच इस पर सहमति बन गई है। नई मंडी में बिजली कनेक्शन के लिए मंडी परिषद को साढ़े चार लाख रुपये की धनराशि भी मिल गई है। नई मंडी में कारोबार शुरू होने के पहले यहां बिजली कनेक्शन की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।
बुंदेलखंड पैकेज के तहत भोजला में सौ एकड़ क्षेत्रफल में पांच करोड़ की लागत से मंडी का निर्माण किया गया था। दो साल पहले ये तैयार हो चुकी है लेकिन अब तक यहां काम शुरू नहीं हो पाया है। मंडी समिति 124 में सिर्फ नौ का ही आवंटन कर पाई है। पुरानी मंडी के दुकानदार नई मंडी में दुकान के बदले दुकान मांग रहे हैं। इस मसले पर अब तक कोई स्थायी सहमति नहीं बन पाई है। जबकि, पुरानी मंडी में जगह कम और भीड़ अधिक होने की वजह से अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। इससे व्यापारी और किसान, सभी को परेशान होना पड़ता है।
इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पुरानी मंडी के कारोबारियों को चार महीने के लिए अस्थायी रूप से नई मंडी में कारोबार की स्वीकृति दी है लेकिन, नई मंडी में बिजली, पानी की व्यवस्था न होने की वजह से व्यापारी वहां जाने को तैयार नहीं थे। अब ये कमी दूर होने जा रही है। मंडी परिषद को बिजली कनेक्शन के लिए साढ़े चार लाख रुपये मिल गए हैं। जल्द ही यहां कनेक्शन हो जाएगा। इस पर व्यापारी भी नई मंडी में कारोबार के लिए सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
गल्ला मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि चार से 10 नवंबर तक दीपावली के चलते मंडी बंद रहेगी। इस दरम्यान व्यापारी अपनी शिफ्टिंग का काम पूरा कर लेंगे। 11 नवंबर से नई मंडी में कारोबार शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, मंडी सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि बजट मिल जाने से जल्द बिजली कनेक्शन हो जाएगा। इसके अलावा मंडी में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए हैंडपंप भी लगवाए जा रहे हैं।