फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   beware snakes in tap water

सावधान! पानी में निकल रहे कीड़े, दहशत में लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
beware snakes in tap water
जलसंस्थान की अनदेखी के कारण शहर में तमाम जगह लीकेज से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। अब तो स्थिति यह है कि पानी में कीड़े तक आने लगे हैं। तहसील के पीछे रहने वाले लोग पानी में सांप का बच्चा निकलने के बाद दहशत में हैं। लोगों ने अब बेहद सावधानी से पानी भरना शुरू कर दिया है। तहसील के पीछे रहने वाले धीरज मिश्रा शुक्रवार की शाम नल से पानी भर रहे थे। उन्होंने बाल्टी में धागे की तरह करीब चार इंच का सांप का बच्चा देखा, जिससे वे घबरा गए। बाद में उन्होंने इस बात की जानकारी जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता व मुहल्ले वालों को दी। इस मामले के बाद से मुहल्ले वाले दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि विभाग लीकेज के प्रति गंभीर नहीं है। जलसंस्थान की अनदेखी के कारण शहर में 50 से अधिक स्थानों पर लीकेज हैं, जिनसे लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। टूटी पाइप लाइन से कीड़े भी पहुंच जाते हैं। इस मामले में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह का कहना है कि टंकी में पंपिंग के बाद ही पानी भरता है। पंपिंग के बाद सूक्ष्म कीड़ा भी पानी में आगे नहीं बढ़ सकता है। संबंधित क्षेत्र की पाइप लाइन में भी कोई लीकेज नहीं है। इसके बाद भी कीड़ा कैसे आया, पता किया जा रहा है। साथ ही शहर में जहां भी लीकेज की सूचना मिलती है, उनको प्राथमिकता पर ठीक कराया जाता है। पहले तो विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब खुद देखा तो विश्वास करना पड़ा। इस मामले के बाद मुहल्ले में डर है। अभिषेक पांडे। मेरे पिता पानी भर रहे थे, तभी उनको वह सांप का बच्चा दिखाई दिया। अब बेहद सावधानी पूर्वक पानी भर रहे हैं। संकेत मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed