{"_id":"6297bce6b56c0e48b466227f","slug":"beware-if-you-break-the-traffic-rules-from-tomorrow-you-will-get-e-challan-jhansi-news-jhs2219686188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान.. कल से ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगा ई-चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान.. कल से ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगा ई-चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम में बनाए गए कमांड सेंटर के जरिए चौराहों पर लगे कैमरों को शुरू कर दिया गया है। कैमरों की मदद से ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ ही यातायात नियमों को तोड़ने वालों का ई-चालान होगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार से व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के 13 मुख्य चौराहों पर 160 कैमरों को लगाया गया था। जिसके तहत नगर निगम में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर को बनाया गया है। चौराहों पर लगे कैमरों की कमान कंट्रोल सेंटर के हाथ में होगी। पल-पल की रिकार्डिंग के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा सकेगी। चौराहों पर जेबरा लाइन से पहले बनी स्टॉप लाइन को पार करते ही ई-चालान होगा। वहीं सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की गति को मापने के लिए स्पीडो मीटर भी लगाए गए हैं। वाहन की गति तेज होने पर भी ई-चालान होगा। वहीं चौराहे पर रेड लाइन होने पर वाहन चालक को लेफ्ट लेन में वाहन को खड़ा करना होगा। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया की कमांड सेंटर को शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार से ई-चालान की व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। वाहन चालकों द्वारा नियम तोड़ते ही चालान होगा।