{"_id":"586e9bd54f1c1ba37815b1c3","slug":"beware-before-posting-on-facebook-and-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक और व्हाट्सऐप पर पोस्ट करने से पहले खबरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक और व्हाट्सऐप पर पोस्ट करने से पहले खबरदार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
mobile, jhansi news
- फोटो : demo
ये खबर फेसबुक और व्हाट्सऐप के शौकीनों के लिए है। आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निगरानी कमेटी गठित कर दी है। फेसबुक और व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी, इस संबंध में अभी दिशानिर्देश नहीं आए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने दी है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले प्रचार पर निर्वाचन आयोग नजर रखेगा। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।
संभावित प्रत्याशी यदि समाचार पत्रों, ई-पेपर्स, टीवी चैनल, केबल नेटवर्क और सोशल मीडिया पर प्रचार करते हैं तो उस पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित कर दी गई है। कमेटी के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी होंगे। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर व सभी एसडीएम सदस्य होंगे। इसके अलावा उपनिदेशक सूचना, दूरदर्शन, आकाशवाणी के अधिकारी और पत्रकार मोहन नेपाली इसके सदस्य होंगे।