{"_id":"6076026b8ebc3e8cf75e8844","slug":"beshaki-par-gurudware-saje-jhansi-news-jhs193089331","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दरबार
विज्ञापन
फोटो...
बैसाखी पर गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दरबार
- सिख समुदाय ने उत्साह से मनाया पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार को सिख समुदाय द्वारा बैसाखी पर्व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर गुरुद्वारों में गुरुवाणी का पाठ हुआ। रागी जत्थों ने कीर्तन किए।
परंपरानुसार बैसाखी से किसान अपनी फसल की काटने की शुरुआत करते हैं। खालसा पंथ की स्थापना भी इसी दिन हुई है। पंजाबी नए साल की शुरुआत भी बैसाखी से ही होती है। मंगलवार को महानगर में सिख समुदाय में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गुरुद्वारों में इसकी रौनक नजर आने लगी थी। गुरुद्वारा सीपरी बाजार, गुरुद्वारा झोकनबाग, गुरुद्वारा नगरा आदि में बैसाखी पर रागी जत्थों ने कीर्तन किया। आयोजन में खासी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से पूर्व के वर्षों के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए गुरुद्वारों में आयोजन हुए।