{"_id":"67a3ca168ee287c0d70588bc","slug":"benefits-of-pm-surya-ghar-yojana-should-reach-every-village-camps-will-be-organized-at-block-level-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-488489-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गांव-गांव तक पहुंचाए पीएम सूर्य घर योजना का लाभ, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गांव-गांव तक पहुंचाए पीएम सूर्य घर योजना का लाभ, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रत्येक गांव-गांव के घर-घर तक पीएम सूर्य घर योजना का लाभ पहुंचाने और बिजली की समस्या का निदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप आयोजित करने का निर्देश डीएम अविनाश कुमार ने दिया। वह पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा कर रहे थे।
बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं की सूची वेंडर्स को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि समय पर पंजीकरण कराते हुए इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जो बिजली का बिल देने में असमर्थ हैं, उन्हें चिह्नित कर उनका आवेदन कराएं। बैठक में नेडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि जनपद को 50 हजार का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष अब तक 17,168 लोगों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण वालों में 4213 ने आवेदन किया है और अब तक 1880 के यहां सोलर पैनल लगा दिए गए हैं। मौके पर सीडीओ जुनैद अहमद, एक्सईएन विद्युत ग्रामीण रमाकांत दीक्षित, एक्सईएन रविंद्र कुमार सहित वेंडर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन