फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   beharipur

ये कैसा स्वच्छता अभियान

Mon, 04 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
beharipur
gandgi - फोटो : amar ujala
झांसी। महानगर के प्रेमनगर में बसा बिहारी पुरा मुहल्ला अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। पूरे देश में स्वच्छता अभियान का भले ही हो हल्ला मचा हो, लेकिन यहां अभी भी पचास-साठ परिवार खुले में शौच जाते हैं।
विज्ञापन


यहां पाइप लाइन तो है, लेकिन अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। नगर निगम की लापरवाही से शौचालय के लिए गढ्ढे खुदे पड़े हैं। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। लगभग 10 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी बेहाल है। लोगों के मुताबिक सफाई कर्मी नियमित आते ही नहीं है। कई स्थानों पर कट लगी एलटी लाइन एवं खुला ट्रांसफार्मर न सिर्फ बरसात के सीजन में करंट का झटका देने को तैयार हैं। बल्कि लोगों क ो कई स्थानों पर झूलते एलटी लाइन को बांधना पड़ता है।   
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने इस मुहल्ले का जायजा लिया, तो वहां के लोगों का दुखदर्द छलक पड़ा। किसी ने नगर निगम को कोसा, तो किसी ने नेताओं को।

चार माह से खुदे टैंक के लिए गड्ढे
मुहल्ले के कई परिवारों को खेतों में शौच को जाना पड़ता है। नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद क ई घरों में शौचालय निर्माण के लिए पिछले चार माह से टैंक खुदे हैं, जो इंतजार में है, कब पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार
 
करंट का रहता है डर
बिजली की एलटी लाइन जमीन छू रही है, जिसमें कई स्थानों पर कट लगा है। मकान में भी इसके छूने से करंट फैलने का खतरा रहता है। कई बार विभाग को शिकायत की, लेकिन कुछ नही हुआ।
- अंकित धीर

खुद करनी पड़ती है सफाई
मुहल्ले में सफाई कर्मी नियमित नहीं आते हैं। अक्सर हम लोगों को ही अपनी गली की सफाई करनी पड़ती है। पीछे पड़ा कंटेनर कई दिनों से साफ नहीं हुआ, ऐसे में दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल है।
- कोमल
 
स्ट्रीट लाइट खराब
बिहारी पुरा में आवारा जानवरों के घूमने, स्ट्रीट लाइटें भी आधी अधूरी जलने से लोग परेशान हैं। बरसात आने को है, अगर स्ट्रीट लाइट ठीक हो जाए, तो क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।
- चंद्रशेखर

क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगभग डेढ़ दर्जन परिवारों के लिए नगर निगम में शौचालय निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही जिन घरों में गड्ढे खुद चुके हैं, उनके  यहां शौचालय निर्माण हो जाएगा। वहीं, क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए कई बार क्षेत्रीय सांसद व जल संस्थान को सूचना दी, लेकिन कु छ नहीं हुआ।

- भारती सिद्धार्थ अहिरवार, सभासद  

शौचालय के लिए मिलेगी पहली किश्त
जिन घरों में शौचालय के लिए गड्ढे खुदे हैं और जिनके आवेदन फार्म मंजूर हो चुके है, वह अपने फार्मों की फोटो कापी हमारे पास पहुंचा दें। जल्द ही उनके शौचालय के लिए पहली किश्त दे दी जाएगी। वहीं, सुलभ शौचालय के लिए क्षेत्रवासी मांगपत्र दें। ताकि जमीन देखकर सुलभ शौचालय बनाया जा सके।   
किरन राजू बुकसेलर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed