{"_id":"6a2dc07fc1c5a6667d068c02","slug":"begusarai-gangster-carrying-a-reward-of-rs-25000-arrested-by-grp-jhansi-news-c-360-1-jh11014-127936-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जीआरपी के हत्थे चढ़ा बेगुसराय गैग का 25 हजार का इनामी बदमाश, गिरोह के कई सदस्य पहले हो चुके गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जीआरपी के हत्थे चढ़ा बेगुसराय गैग का 25 हजार का इनामी बदमाश, गिरोह के कई सदस्य पहले हो चुके गिरफ्तार
Sun, 14 Jun 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:11 AM IST
सार
शातिर बदमाश गौरव पाठक आलीशान जीवन जीने का शौकीन है। उसकी तलाश करने के दौरान उसके गांव पहुंची पुलिस टीम भी उसका रहन-सहन देखकर दंग रह गई थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग।
विस्तार
अंतरराज्यीय बेगुसराय गैंग का सरगना और 25 हजार का इनामी बदमाश गौरव पाठक शनिवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। वह पिछले कई महीने से जीआरपी को चकमा दे रहा था। सुराग मिलने पर जीआरपी ने उसे झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से जेवर, मोबाइल समेत करीब 5.60 लाख रुपये कीमत की चोरी की वस्तुएं बरामद हुई हैं।
जीआरपी सीओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि जनवरी महीने में सीतापुर एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों के सामान चोरी हुए थे। बदमाशों की तलाश में आरपीएफ, जीआरपी के साथ स्वाॅट टीम लगाई गई। सुरागकशी के बाद जीआरपी को बेगुसराय निवासी गौरव पाठक का पता चला। उसके साथ रविश पासवान, करम कुमार व प्रशांत कुमार का नाम भी सामने आया। रविश, करम और प्रशांत जनवरी में गिरफ्तार हो चुके जबकि गौरव चकमा देकर भाग निकला। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
शनिवार को वह अपने साथियों की जमानत कराने के लिए झांसी आया था। सुराग मिलने पर जीआरपी प्रभारी रावेंद्र मिश्रा, स्वॉट प्रभारी संदीप सेंगर की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। उसके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। सीओ मोहम्मद सलीम के मुताबिक झांसी में ही उस पर 11 मामले दर्ज हैं। गौरव काफी शातिर बदमाश है। कई जीआरपी थाने में उसके खिलाफ मामले हैं। अभी सभी मामलों की पड़ताल की जा रही है। अभी इस गैंग के अनिकेत व अमित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आलीशान ठाठ-बाट का शौकीन है गौरव
शातिर बदमाश गौरव पाठक आलीशान जीवन जीने का शौकीन है। उसकी तलाश करने के दौरान उसके गांव पहुंची पुलिस टीम भी उसका रहन-सहन देखकर दंग रह गई थी। जीआरपी अफसरों ने बताया कि उसने पैतृक गांव समेत गाजियाबाद मेें बेहद आलीशान मकान बना रखा है। विदेशी गाड़ियों का भी उसे शौक है। कई महंगी गाड़ियों से वह चलता है। उसके खिलाफ झांसी, नई दिल्ली, वाराणसी, थाणे, इटारसी, बरौनी, सोनीपत, पुणे महाराष्ट्र, रायपुर छत्तीसगढ़, कटनी सहित कई स्टेशनों में मामले दर्ज हैं।