{"_id":"86088f69dd8e3f5d367d9f062036f43a","slug":"began-construction-of-the-bridge-damaged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 23 May 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मुन्ना लाल पावर हाउस कॉलोनी के बगल में नाला चोक होने से घरों में गंदा पानी प्रवेश किए जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद वहां काम शुरू हो गया है। क्षतिग्रस्त पुलिया का जीर्णोद्धार शुरू करा दिया गया है।
बता दें कि मुन्ना लाल पावर हाउस कॉलोनी में एक दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं। उनके आवास के बगल से ही नाला निकला हुआ है।
आंतिया तालाब से मिशन की ओर जाने वाली गली में बनी पुलिया किसी बडे़ वाहन से क्षति ग्रस्त हो जाने से नाले का पानी निकलना बंद हो गया था। इससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया था। पानी का बहाव न होने से घरों में घुसने लगा। इससे दीवारों में सीलन के चलते कीटाणुओं संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ था। लोगों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने 16 मई के अंक में ‘घरों में घुस रहा है नाले का पानी’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन ने क्षति ग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।