{"_id":"65e7756b14c29b23f605d984","slug":"before-holi-trains-will-start-running-on-the-third-line-between-datia-dabra-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104187-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: होली से पहले दतिया-डबरा के बीच तीसरी लाइन पर दौड़ने लगेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: होली से पहले दतिया-डबरा के बीच तीसरी लाइन पर दौड़ने लगेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मंडल के प्रमुख रेलमार्ग बीना-धौलपुर के बीच बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन का काम अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 20 मार्च तक इसे मुकम्मल कर लिया जाएगा। होली से पहले इस तीसरी रेल लाइन पर दतिया-डबरा के बीच ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।
दरअसल बीना से धौलपुर तक 316 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। जो अब अंतिम चरण में है। इस रेल लाइन के पूरा होने के बाद झांसी मंडल में ट्रेनों की स्पीड के साथ ही उनके समय में भी सुधार होगा। इतना ही नहीं, एक ही लाइन पर पड़ने वाला बोझ भी कम हो सकेगा। मंडल ने इस कार्य को गति देते हुए अब दतिया से डबरा के बीच 30 किलोमीटर लंबे ट्रैक का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। 20 मार्च तक यह ट्रैक रेल संचालन के लिए तैयार होगा। होली से पहले इस लाइन पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट में 59 किलोमीटर के केवल तीन छोटे-छोटे रेल खंड ही बचेंगे।
--
इन सेक्शन का बचा है काम
झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक पर आंतरी से ग्वालियर 24 किलोमीटर और हेतमपुर से धौलपुर 13 किलोमीटर का ट्रैक तीसरी लाइन के लिए रह गया है। हालांकि, यहां भी काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
अप्रैल में पूरा होगा आगासौद से बीना का काम
झांसी से भोपाल की ओर जाने वाली तीसरी लाइन के आगासौद से बीना तक 22 किलोमीटर के दायरे में तीसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है, जिसका काम इसी साल अप्रैल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके बाद झांसी से बीना के बीच तीसरी लाइन का काम शत प्रतिशत पूरा हो जाएगा।
--
वर्जन
20 मार्च को हम दतिया से डबरा के बीच तीसरी लाइन का कार्य पूरा कर लेंगे। इसके बाद छोटे-छोटे तीन सेक्शन हैं, जिनका काम भी इसी साल पूरा हो जाएगा।
दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक झांसी।