{"_id":"66d4fc0ec69c8207760ceb34","slug":"bed-seven-thousand-filled-their-choices-in-the-second-phase-college-allotment-today-jhansi-news-c-11-jhs1002-383267-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड : दूसरे चरण में सात हजार ने भरी च्वाइस, आज कॉलेज आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड : दूसरे चरण में सात हजार ने भरी च्वाइस, आज कॉलेज आवंटन
विज्ञापन
- बीयू ने 75001 से 1,93,062 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही बीएड काउंसलिंग के द्वितीय चरण में रविवार देर शाम तक सात हजार ने कॉलेज की च्वाइस भरी है। इन अभ्यर्थियों को बीयू द्वारा सोमवार को कॉलेज आवंटन किया जाएगा। प्रदेश में बीएड की करीब 2.43 लाख सीटें हैं। बीयू ने 13 अगस्त से बीएड की प्रथम चरण की काउंसलिंग शुरू की थी। पहले चरण में एक से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें करीब 12 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के बाद च्वाइस भरी थी। 24 अगस्त को इन्हें कॉलेज आवंटन कर दिया गया था। इन्हें पांच सितंबर तक प्रवेश लेने का मौका दिया गया है।
25 अगस्त से द्वितीय चरण की काउंसलिंग शुरू हुई। इसमें 75001 से 1,93,062 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम तक करीब सात हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर च्वाइस फिलिंग कर दी है। इन्हें सोमवार को कॉलेज आवंटन कर दिया जाएगा।
::::
इस बार खाली रह जाएंगी काफी सीटें
प्रदेश के बीएड कॉलेजों में इस बार काफी सीटें खाली रह जाएंगी। निर्धारित सीटों के मुकाबले पहले ही 50 हजार कम आवेदन आए हैं। दूसरी तरफ, शुरुआती दो चरणों की काउंसलिंग में भी करीब 20 हजार अभ्यर्थी ही शामिल हुए हैं। ऐसे में सरकारी और अनुदानित कॉलेजों की करीब-करीब सीटें भर चुकी हैं, जिनकी फीस कम रहती है।
विज्ञापन
::::
अब 11 सितंबर से होगी पूल काउंसलिंग
बीएड की पूल काउंसलिंग अब 11 से 17 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 20 से 28 सितंबर तक सीधे प्रवेश होंगे। अंत में अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तीन से पांच अक्तूबर तक कराई जाएगी।