{"_id":"6849e519e28e57e5560cd170","slug":"bed-result-is-being-prepared-for-reservation-and-general-category-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-575365-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आरक्षण और सामान्य वर्ग का तैयार हो रहा बीएड रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आरक्षण और सामान्य वर्ग का तैयार हो रहा बीएड रिजल्ट
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू की सीपीएमटी बिल्डिंग में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम तेजी से तैयार किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि ओएमआर शीट चेक हो चुकी हैं। अब आरक्षण और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट बनाने का काम चल रहा है। यही नहीं, क्रास चेकिंग भी शुरू हो गई है ताकि परिणाम में किसी तरह की गलती न रहे।
बीयू ने एक जून को प्रदेश में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें 3.44 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीयू ने तीन जून ने ओएमआर सीट की जांच शुरू करवा दी। चूंकि शासन ने 16 जून तक परिणाम जारी करने की तारीख तय की है। इसलिए बीयू प्रशासन तय समय में परिणाम जारी करने की दिशा में काम कर रहा है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि सभी ओएमआर सीट की जांच हो चुकी है। अब आरक्षण के हिसाब से अलग-अलग लिस्ट बनाने का काम किया जा रहा है। बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि शासन से तय अवधि पर परिणाम जारी किया जाएगा। किसी भी तरह की लगती नहीं हो, इसलिए लगातार क्रास चेकिंग भी हो रही है।
विज्ञापन