फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Beaten up for refusing to pay extortion money; action demanded.

Jhansi News: रंगदारी न देने पर पीटा, कार्रवाई की मांग

Mon, 12 Oct 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Beaten up for refusing to pay extortion money; action demanded.
गरौठा। गुरसराय थाना क्षेत्र के मड़ोरी निवासी मान खां ने सीओ गरौठा को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि कुछ दिन पहले उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। देने से इन्कार करने पर नौ सितंबर को विपक्षी ने तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस आरोपी को थाने ले गई, वहां समझौता करा दिया गया। इसके बाद छह-सात लोगों ने एक राय होकर उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग दोहराते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस को सूचना देने के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। राजनीतिक दबाव के चलते उस पर ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया। पीड़ित ने सीओ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed