{"_id":"5d5af29e8ebc3e89b805ec95","slug":"bear-attacked-on-man-dog-safe-his-owner-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भालू ने किया हमला, कुत्ते ने बचाई मालिक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भालू ने किया हमला, कुत्ते ने बचाई मालिक की जान
Tue, 20 Aug 2019 04:31 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 20 Aug 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते ने बचाई मालिक की जान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गिरार अंतर्गत मजरा सकरा निवासी एक ग्रामीण भालू के हमले से घायल हो गया। उसके साथ चल रहे पालतू कुत्ते ने भालू से भिड़कर ग्रामीण की जान बचाई। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूपी: मकान की खातिर मां को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
थाना गिरार अंतर्गत धौरीसागर गांव के मजरा सकरा निवासी मुन्नालाल (60) पुत्र मर्दन पशुओं को लेकर सकरा वन वीट से वापस लौट रहा था, तभी नारा भरका के नजदीक भालू ने हमला कर दिया। यह देख मुन्ना के साथ चल रहे पालतू कुत्ते ने भालू के बच्चों पर हमला बोल दिया, जिससे भालू मुन्ना को छोड़ अपने बच्चों को साथ लेकर जंगल में भाग गया। इस हमले में मुन्नालाल लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसने अपने घर मोबाइल से फोन लगाया और परिजन वहां पहुंचे।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ललितपुर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मड़ावरा के चिकित्सक डॉ. कुलदीप राजपूत ने बताया कि घायल की हालात खतरे से बाहर है।