{"_id":"5d59db518ebc3e89d0068680","slug":"son-beaten-mother-for-house-video-goes-viral-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मकान की खातिर मां को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मकान की खातिर मां को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
Mon, 19 Aug 2019 04:43 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 19 Aug 2019 04:43 AM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
मकान में आधी हिस्सेदारी को लेकर पुत्र ने अपनी ही बूढ़ी मां की लाठियों से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं अपने ही पुत्र से परेशान बूढ़ी लाचार मां ने एसपी व प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शहर के मुहल्ला तालाबपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बड़ी बहू व उसके पिता द्वारा लगातार कई महीनों से परेशान किया जा रहा है। आए दिन गाली गलौज व मारपीट करते हैं। वहीं, अब उसका बड़ा पुत्र भी उससे मकान में आधी हिस्सेदारी मांग रहा है और इसी वजह से वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह उसके उक्त पुत्र ने उसके साथ लाठियों से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान इसका वीडियो परिवार के ही दूसरे सदस्य ने बना लिया। पुत्र द्वारा अपनी ही बूढ़ी मां की लाठी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं अपने ही पुत्र की पिटाई से परेशान बूढ़ी मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन