{"_id":"627803113651c167c866ac06","slug":"be-ready-for-the-scorching-heat-nautapa-will-start-from-may-25-the-temperature-may-reach-47-jhansi-news-jhs2202806131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी को रहिए तैयार, 25 मई से शुरू होगा नौतपा...47 तक पहुंच सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी को रहिए तैयार, 25 मई से शुरू होगा नौतपा...47 तक पहुंच सकता है तापमान
विज्ञापन
झांसी। अबकी 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएंगे, जो कि दो जून तक चलेंगे। इस बार नौतपा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में तेज धूप और उमस लोगों को खूब सताएगी।
झांसी में इस बार मार्च और अप्रैल की गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब मौसम विभाग का मई में भी प्रचंड गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। बताया गया कि पिछले साल मई में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जबकि, इस बार अप्रैल में ही तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू चुका है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले चार-पांच दिनों से मौसम में कुछ बदलाव आया है। बदरी और बूंदाबांदी के चलते जो अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था, वो अब 43 से 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के चलते फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
गर्मी झुलसा रही त्वचा, 15 फीसदी बढ़े एलर्जी के मरीज
भीषण गर्मी में लोगों की त्वचा झुलसने लगी है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी के 15 प्रतिशत तक केस बढ़ गए हैं। तेज धूप में ज्यादा समय रहने पर लोगों के चेहरे और हाथ पर लाल चकत्ते हो रहे हैं। साथ ही घमौरियां भी हो रही हैं। उन्होंने लोगों को सूती और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही धूप से बचाव करने को कहा है।
इस सप्ताह ये रह सकता तापमान
दिन अधिकतम पारा
सोमवार 45.1
मंगलवार 45.2
बुधवार 45.2
बृहस्पतिवार 45.8
शुक्रवार 46.1
शनिवार 46.0
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)