फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   be a big dreamer and hard work

बड़े सपने देखो और दोगुनी मेहनत करो

Sat, 22 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 22 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
be a big dreamer and hard work

विज्ञापन
झांसी। न राहें सख्त होती हैं, न मंजिल दूर होती है, बस जज्बे के साथ, घर से निकलने की देर होती है। कुछ यूं शायराना अंदाज में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि कौशल विकास मिशन से हर हुनरमंद के पास रोजगार होगा। पिछले डेढ़ साल में करीब दो लाख युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रदेश सरकार की सोच है कि सरकार के कार्यों का सीधा फायदा लोगों को मिल सके। रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मिशन सबसे सशक्त माध्यम है। वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित युवा रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्यमंत्री ने कौशल विकास मिशन अंतर्गत बुंदेलखंड के सातों जनपदों के 217 प्रशिक्षार्णियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे।




राज्यमंत्री ने बीते अनुभव साझा करते हुए बताया कि जनता दर्शन के समय कई फरियादियों  ने अपने बच्चों को रोजगार नहीं मिलने की समस्याएं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताईं थीं। डिग्री धारकों को रोजगार से जोड़ने की मुख्यमंत्री की सोच के मद्देनजर ही युवा रोजगार मेले की शुरूआत की गई है। योजना के तहत अब 14 से 35 वर्ष की आयु तक के युवाओं को 24 माह तक के कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि सपने हमेशा बड़े देखो, उन्हें पूरा करने के लिए उससे दोगुने का संकल्प लो। फिर उससे दोगुने का त्याग करते हुए उससे दोगुनी मेहनत करो। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट मुख्यमंत्री की सोच है, जो आज सभी हुनरमंदों को रोजगार में बदल रही है। 
विज्ञापन




 कौशल विकास मिशन निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुरूआत में जब पोर्टल पर आवेदन मांगे गए तो 45.83 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 2.35 लाख को प्रशिक्षण दिया जा रहा है व हजारों को रोजगार मिल चुका है। हाल ही में नौ नई कंपनियों, नौ बड़े औद्योगिक घरानों के साथ एमओयू साइन किया गया है। वहीं, 111 सरकारी कंपनियों के साथ भी अनुबंध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय ने सभी युवाओं से प्रशिक्षण प्राप्त पर काम करने पर बल दिया। उन्होंने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं से और लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का कार्य किया है। कौशल विकास मिशन के तहत उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कमिश्नर के राम मोहन राव ने कहा कि  आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए यह मिशन बहुत सार्थक साबित होगा। उन्होंने युवाओं से अंग्रेजी पर पकड़ मजबूत कर कम्यूनिकेशन स्किल सुधारने पर बल दिया।



इससे पूर्व राज्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान डीएम अनुराग यादव, सीडीओ संजय कुमार, कुलसचिव अखिलेश चंद्र, राहुल देव, पुरुषोत्तम मिश्र, सना खान आदि मौजूद रहे। कौशल विकास मिशन के सचिव भुवनेश कुमार ने आभार व संचालन डा नीति शास्त्री ने किया।

युवाओं ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम में अनेक प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। वसीम मंसूरी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद एक कंपनी में रोजगार प्राप्त कर अब उसे दक्षिण कोरिया जाने का मौका मिला है। वहीं, अफसाना खान ने बताया कि आज जो उसने डिजाइनर साड़ी पहनी है, वह उसी के हाथों की देन है। इसके अलावा अनूप कुमार, विशेष कुमार, स्वतंत्र कुमार ने भी अपने अनुभव बताए। इस पर मंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर लोकमान्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं, नाटक के जरिए प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन से प्रशिक्षण संपन्न होने तक की प्रक्रिया दर्शाई गई। कार्यक्रम में रुद्राक्ष ग्रुप ऑफ डांस, जीवन ज्योति प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नाटक की प्रस्तुति की गई।

सपा सुप्रीमो के बयान पर कुछ नहीं बोले प्रो. अभिषेक
झांसी। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा हाल ही में रेप को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने किनारा करते हुए कहा कि राज्य सरकार लड़कों और लड़कियों को समान नजर से देखती है। पार्टी प्रमुख द्वारा दिए गए बयान का मामला कोर्ट में चला गया है, इसलिए इस पर कुछ नहीं बोलूंगा। वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।




हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा जनप्रतिनिधियों, सरकारी अफसरों व कर्मियों को अपने बच्चों को प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने का आदेश देने पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर राज्यमंत्री ने कहा कि अभी आदेश पढ़ा नहीं है। उसका ठीक से अध्ययन करने के बाद ही प्रतिक्रिया दी जा सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी को सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ाने की रोक नहीं है। जो भी चाहे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ा सकता है। एक सवाल का जवाब देेते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने ही आईटीआई में सीटें दोगुनी कर विद्यार्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed