{"_id":"5ff0c4ac8ebc3e3f755e0455","slug":"bds-work-durration-finish-14-jhansi-news-jhs1850513139","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को खत्म होगा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को खत्म होगा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल
विज्ञापन
झांसी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 14 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इसके साथ ब्लॉक प्रमुखों की भी विदाई हो जाएगी। उनकी जगह एसडीएम को जिम्मा सौंपा जाएगा। इसी तरह 18 मार्च को जिला पंचायत का भी कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इस बार सरकार इन सभी पदों के लिए एक साथ चुनाव कराने की तैयारी में है।
त्रिस्तरीय पंचायतों में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को ही खत्म हो चुका। अब क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का कार्यकाल कुछ समय के लिए ही शेष बचा है। जनपद में क्षेत्र पंचायत के कुल 599 सदस्य हैं। इनका कार्यकाल 14 जनवरी को खत्म हो जाएगा। ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल भी इनके साथ ही खत्म होगा। इसी तरह जनपद में 24 जिला पंचायत सदस्य हैं। इनका कार्यकाल 18 मार्च को खत्म हो जाएगा। पंचायत सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष का भी कार्यकाल खत्म हो जाएगा। उनकी जगह तब तक जिलाधिकारी को प्रशासक बनाया जा सकता है। पिछली बार यह चुनाव अलग-अलग हुए थे। वर्ष 2015 में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ हुए थे जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग से हुए थे, लेकिन इस बार सरकार चारों पदों के लिए चुनाव एक साथ कराने की तैयारी कर रही है। तैयारी के मुताबिक एक ही तिथि में चारों पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। ऐसे में एक मतदाता को चार मतपत्रों पर एक साथ मुहर लगानी होगी। हालांकि सबके लिए अलग-अलग बूथ बनाए जाएंगे।
फरवरी में आरक्षण तय होने की उम्मीद
पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की जिस तरह तैयारी चल रही, उसको देखते हुए फरवरी माह के तीसरे सप्ताह तक आरक्षण प्रक्रिया के पूरी हो जाने की उम्मीद जताई जा रही। अभी कई जगहों पर परिसीमन का काम चल रहा। जनवरी में परिसीमन समेत मतदाता सूची प्रकाशित होने का काम पूरा हो जाएगा। परिसीमन होने के पश्चात फरवरी से आरक्षण प्रक्रिया आरंभ होगी। आपत्तियों आदि की सुनवाई के बाद तीसरे सप्ताह तक इसे अंतिम तौर पर प्रकाशित करा दिया जाएगा।